Kulhad Making Business Idea: मिट्टी से बने हुए कूल्हड़ की डिमांड आजकल बहुत ज्यादा हो गई है। आप जब किसी चाय की दुकान पर या जूस और लस्सी की दुकान पर जाते हैं तो आपको मिट्टी से बने कूल्हड़ में ही ड्रिंक सर्वे किया जाता है। ऐसे में बहुत सारे लोग हैं जो कूल्हड़ बनाने का बिजनेस शुरू कर रहे हैं। सरकार भी इसमें आर्थिक सहायता करती है ताकि लोग आत्मनिर्भर बन सके। सबसे अच्छी बात है की मात्र 5500 की लागत में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।

कूल्हड़ बिजनेस कैसे शुरू करना है इसमें कितना इन्वेस्टमेंट होगा सरकार से सहायता कैसे मिलेगी। ऐसी सभी जानकारी आपको हम नीचे प्रदान करेंगे।
Kulhad Making Business Idea क्यों है खास
5500 का इन्वेस्टमेंट करके आपको कूल्हड़ बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कूल्हड़ बनाने का एक इलेक्ट्रिक चाक खरीदना होता है। इसके बाद आप खेत में पड़ी मिट्टी की मदद से भी कूल्हड़ का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मिट्टी के बने कूल्हड़ की डिमांड चाय के स्टॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, माल, सब जगह बहुत ज्यादा बढ़ रही है। इसी की वजह से आप इस बिजनेस को शुरू करके फायदा कमा सकते हैं।
कैसे शुरू करे कुल्हड़ बिजनेस
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास एक खुली जगह होना जरूरी है। अगर आपके पास 100 वर्ग गज का प्लाट भी है तो आप उसमें यह काम शुरू कर सकते हैं। क्योंकि मिट्टी के कूल्हड़ बनाने के बाद उन्हें धूप में सुखना भी होता है।
कच्चा माल कहाँ से मिलेगा
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कच्चे माल की आवश्यकता होगी। आप चाहे तो खेत की चिकनी मिट्टी से किसी तालाब या नदी के किनारे की चिकनी मिट्टी से कूल्हड़ बनाने का काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही आपको कूल्हड़ को डिजाइन देने वाले कुछ मोड की जरूरत पड़ती है। आपको एक भट्टी बनानी होगी जिसमें यह सभी मिट्टी के बुलेट बनाने के बाद पकाने होते हैं।
सरकारी सहायता के लिए करे आवेदन
सरकार इस योजना के अंतर्गत आपको आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए आप खड़ी ग्रामोद्योग आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और वहां पर आवेदन कर सकते हैं या फिर उनके सरकारी कार्यालय में विजिट कर सकते हैं।
कितना इन्वेस्टमेंट और इनकम होगा
कूल्हड़ बनाने का बिजनेस अगर आप शुरू करना चाहते हैं तो आपके यहां पर बहुत ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आप 5500 की लागत से भी बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। बस आपको एक इलेक्ट्रिक बोर्ड खरीदना होता है और मिट्टी आपको बिल्कुल फ्री में मिल जाती है।
बात करें यहां पर कमाई की तो आप आराम से हर महीने ₹15000 से लेकर ₹30000 तक की कमाई कर सकते हैं। यहां पर आप जितने भी कूल्हड़ बनाते हैं तो 50 पैसे प्रति कूल्हड़ के हिसाब से बेच सकते हैं। अगर आप रोजाना 1000 कूल्हड़ बना लेते हैं तो आपकी कमाई ₹500 हो जाएगी। वहीं 2000 कूल्हड़ बनाने पर 1000 रोजाना की कमाई हो जाएगी।
आप यह कूल्हड़ बनाने के बाद में अपने नजदीकी ढाबे, रेस्टोरेंट, होटल आदि में बेच सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी आप इन्हें बेच कर अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
इसे भी पढ़े – चॉकलेट बनाने की फ्री ट्रेनिंग से शुरू करे बिजनेस, अगले साल पहुँच जायेंगे शार्क टैंक इंडिया में
इसे भी पढ़े – कम इन्वेस्टमेंट में महिलाओं को लखपति बना देंगे ये 5 बिजनेस