Low Budget Franchise Business: साल 2025 में अगर आप बहुत कम बजट के साथ में एक स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। एक बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप फ्रेंचाइजी मॉडल की तरफ जा सकते हैं। ज्यादातर फ्रेंचाइजी मॉडल हाई बजट वाले होते हैं लेकिन यहां पर हम आपके लिए कुछ सिलेक्टेड लो बजट फ्रेंचाइजी मॉडल लेकर आए हैं। जहां पर आप अच्छा बिजनेस कर सकते हैं और अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
यहां पर हम आपको पांच ऐसे फ्रेंचाइजी मॉडल की जानकारी दे रहे हैं जो आप 10 लख रुपए से भी कम बजट में शुरू कर सकते हैं और यहां पर उनकी डिमांड को देखते हुए आपकी कमाई की संभावना भी बहुत ज्यादा है।
Delhivery Business Idea
बढ़ते हुए ई-कॉमर्स सेक्टर में डिलीवरी और कूरियर कंपनियां भी बहुत तेजी से तरक्की कर रही है ऐसी ही एक कंपनी डेल्हीवरी है जो कम समय में अच्छी पहचान बन चुकी है। आप इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर कोरियर कंपनी शुरू कर सकते हैं और अच्छे पैसे बना सकते हैं। इसके लिए आपको लगभग 150 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होती है और करीब ₹10000 से लेकर ₹50000 तक की फ्रेंचाइजी फीस की आवश्यकता होती है।
Edu Jeo Franchise
यह कंपनी 2023 में शुरू हुई थी जिसे 2024 से फ्रेंचाइजी देना शुरू कर दिया है। इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए ₹50000 से ₹200000 तक की फीस आपको देनी होती है और फ्रेंचाइजी मॉडल के हिसाब से आपको 100 स्क्वायर फीट से लेकर 1000 स्क्वायर फीट तक जगह की आवश्यकता होती है। इस समय यह कंपनी दिल्ली हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अपना फ्रेंचाइजी देना चाहती है। यह एक ऑनलाइन ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है।
Amul Dairy Franchise
डिमांड को देखते हुए आप अमूल डेयरी की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं जिसके लिए अधिकतम फीस ₹200000 से लेकर 5 लख रुपए के बीच में जाती है। अमूल डेयरी की फ्रेंचाइजी आउटलेट ओपन करने के लिए आपके करीब 100 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ने वाली है। फ्रेंचाइजी फीस के अलावा करीब 25000 रुपए सिक्योरिटी डिपाजिट भी आपको करना होता है। यहां पर आप आराम से हर महीने ₹100000 तक की कमाई भी कर सकते हैं। इस आउटलेट पर आप अमूल के दूध दही छाछ आइसक्रीम जैसे विभिन्न प्रकार के डेरी प्रोडक्ट बेचेंगे।
Job Jabs Franchise
यह कंपनी साल 2016 में शुरू हुई थी और अब तक पूरे भारत में करीब 50 फ्रेंचाइजी आउटलेट ओपन कर चुकी है। इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको अधिकतम 2 लख रुपए तक के फीस देनी होती है। यह एक रिक्रूटमेंट सर्विस देने वाली कंपनी है जहां पर आप अलग-अलग प्रकार की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। आपके द्वारा निवेश किया गया पेपर लगभग 1 साल से पहले ही रिकवर हो जाता है।
Mother Dairy Franchise
कम बजट वाली पॉपुलर फ्रेंचाइजी मॉडल में मदर डेयरी भी अपना स्थान बनती है। इसके डेरी प्रोडक्ट पूरे भारत में बहुत ज्यादा पॉप्युलर हैं। आप मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए करीब 5 लख रुपए का खर्चा करेंगे यहां पर ब्रांड की फीस की आपको देनी होती है। आप इसका आउटलेट ओपन करके हर महीने ₹50000 से लेकर ₹100000 तक की कमाई कर सकते हैं। आपका जो भी पैसा निवेश होता है वह 1 साल के भीतर रिकवर हो जाता है।
इसे भी पढ़े – छोटे छोटे बिजनेसमन के लिए सरकार की योजना, अब मिलेगा मोटा पैसा
इसे भी पढ़े – IIT पढ़कर शुरू की देसी कंपनी, किसानो की मदद करके कमाते है हर साल 50 करोड़ रूपये
इसे भी पढ़े – कम पैसे में भी शुरू हो जाते है ये छोटे बिजनेस, बिना झंझट के होती है मोटी कमाई