ITC Hotels का शेयर Sensex से बाहर! ₹700 करोड़ की बिकवाली का खतरा

FEB 5, 2025

Image: Pixabay

ITC Hotels के शेयर को 5 फरवरी 2025 से Sensex और अन्य BSE इंडेक्स से हटा दिया गया है।

Image: NDTV Profit

ITC Hotels का शेयर 29 जनवरी को BSE पर ₹188 और NSE पर ₹180 पर लिस्ट हुआ था, जो अनुमानित ₹260-₹270 से 30% कम था। 4 फरवरी को इसका भाव ₹164.65 था।

Image: NDTV Profit

ITC Hotels के Sensex और Nifty 50 से हटने के कारण ₹400-₹700 करोड़ की passive selling हो सकती है।

Image: NDTV Profit

ITC Hotels, ITC Ltd से 1:10 के रेशियो में अलग हुआ, यानी 10 ITC Ltd के शेयर पर 1 ITC Hotels का शेयर मिला। ITC Ltd ने 40% हिस्सेदारी रखी, बाकी 60% शेयरधारकों दे दिया।

Image: NDTV Profit

FY19 में ITC Hotels का Average Room Rate (ARR) ₹7,900 था, जो FY24 में बढ़कर ₹12,000 हो गया (8.7% CAGR)। Revenue Per Available Room (RevPAR) भी ₹5,200 से ₹8,200 हुआ (9.5% CAGR)।

Image: NDTV Profit

अभी ITC Hotels के पास 140 होटल और 13,000 कमरे हैं। 2030 तक इसे 200+ होटल और 18,000+ कमरे बनाने का लक्ष्य है।

Image: NDTV Profit

FY24 में ITC Hotels का RoCE 20% रहा और यह net cash surplus में है, यानी कंपनी पर कर्ज बहुत कम है, जिससे आगे ग्रोथ के अच्छे मौके देखे जा रहे है।

Image: NDTV Profit