Join whatsapp group Join Now

Delhi Mahila Samriddhi Yojana : 8 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा दिल्ली की लाखों महिलाओं को होली का तोहफा, 2500 महीने के लिए आवेदन प्रारंभ!

Delhi Mahila Samridhi Yojana : भारत की राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन से पहले ही भाजपा द्वारा घोषणा की गई थी कि हमारी सरकार बनने पर दिल्ली की महिलाओं के लिए दिल्ली महिला सम्मान योजना (Delhi Mahila Samman Yojana) प्रारंभ की जाएगी। इसके तहत महिलाओं को ₹2500 महीने प्रदान किए जाएंगे।

अब दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा होली से पहले ही अपनी कैबिनेट मीटिंग में निर्णय लेकर दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित कर 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की लाखों महिलाओं को तोहफा दिया है।

दिल्ली महिला समृद्धि योजना के आवेदन कब से प्रारंभ होंगे तथा पात्र लाभार्थी कौन-कौन से होंगे। इसकी संपूर्ण जानकारी आर्टिकल में आगे दी हुई है, इसलिए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Delhi Mahila Samman Yojana के लिए बजट मंजूर

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग द्वारा महिलाओं के लिए 5100 करोड रुपए की मजबूरी प्रदान कर दी गई है। दिल्ली की महिला सीएम द्वारा प्रदेश की महिलाओं को होली का तोहफा माना जा रहा है।

मिलेंगे हर महीना 2500 रुपए

दिल्ली के लगभग 25 लाख महिलाओं को Delhi Mahila Samman Yojana का लाभ देने की तैयारी की जा रही है।सरकार द्वारा महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए डाटा एकत्र करने का आदेश दे दिया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली की 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक महीना ₹2500 प्रदान किए जाएंगे।

योजना के नियम एवं शर्तें इस प्रकार हैं-

1. महिला लाभार्थी को दिल्ली का निवासी होना चाहिए।

2. महिला सम्मान योजना के पात्र की आय 18 से 60 वर्ष के बीच हो।

3. महिला का पति अथवा बेटा सरकारी पद पर ना हो अथवा महिला खुद सरकारी लाभ ना लेती हो।

4. दिल्ली की महिलाओं के परिवार की वार्षिक आयु ₹3 लाख से ज्यादा ना हो।

5. दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लाभ लेने के लिए e registration होना जरूरी है।

योजना के लाभ के लिए जरूरी दस्तावेज

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रारंभ की गई योजना के लिए वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। सभी महिलाएं इन दस्तावेजों को बनवा कर रखें।

दिल्ली महिला सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन ( Delhi Mahila Samman Yojana registration online)

महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 8 मार्च को रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है की योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए होली त्यौहार के बाद नए वित्तीय वर्ष से रजिस्ट्रेशन पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप लॉन्च कर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

नोट –

इस आर्टिकल में दिल्ली महिला समृद्धि योजना से संबंधित सभी जानकारी मीडिया खबरों अथवा समाचार पत्रों पर आधारित हैं। योजना संबंधित कोई भी आधिकारिक जानकारी दिल्ली सरकार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही प्रमाणित मानी जाएगी। जानकारी के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं है।

इसे भी पढ़े – Mobile Virtual Assistant Work कैसे करे? जाने पात्रता, कार्य और इनकम की जानकारी

इसे भी पढ़े – Ladki Bahin Yojana Approval List : योजना की लिस्ट हुई जारी, केवल इन महिलाओ को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़े – दिल्ली महिला सम्मान योजना फॉर्म इस दिन से मिलना प्रारंभ, 8 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा की गई घोषणा!

Leave a Comment