Mahila Samriddhi Yojana income certificate: मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा 8 मार्च को प्रारंभ की गई दिल्ली महिला समृद्धि योजना की रूपरेखा प्रशासन द्वारा तैयार कर ली गई है। होली जैसे बड़े त्यौहार से पहले दिल्ली की 18 से 60 वर्ष की सभी पात्र महिलाओं को योजना के तहत ₹2500 महीना प्रदान करने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस लेख के माध्यम से हम आपको उन दस्तावेजों की जानकारी देंगे जिसकी मदद से आप दिल्ली महिला समृद्धि योजना का लाभ उठा सकते हैं।
दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना के लिए सरकार द्वारा 5100 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है।इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की गरीब महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना तथा उनके सशक्तिकरण करना है। महिला समृद्धि योजना आय प्रमाण पत्र संबंधी जानकारी नीचे आर्टिकल में दी गई है।
कितनी महिलाओं को मिलेगा कितना लाभ
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश के गरीब एवं वंचित महिलाओं के लिए शुरू की गई। इस शानदार योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 20 लाख पत्र महिलाएं लाभ ले सकते हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती है।
Mahila Samriddhi Yojana income certificate की जानकारी के लिए आगे पढें। दिल्ली महिला समृद्धि योजना के तहत प्रत्येक योजना हेतु चयनित महिला अथवा बेटी एवं बहन को ₹2500 महीना प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च के बाद प्रारंभ हो सकती है।
यह महिलाएं होंगी पत्र
दिल्ली सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए वही बहने पत्र होगी जो दिल्ली के मूल निवासी होने के साथ-साथ किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत ना हो, इसके अलावा उनके परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से अधिक ना हो एवं उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो तथा परिवार में इनकम टैक्स न भरता हो, इसके साथ-साथ महिला आवेदन करता को ई रजिस्ट्रेशन भी करवाना पड़ेगा।
दस्तावेजों का विवरण
महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के पास आय प्रमाण पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड, वार्ड मेंबर का शपथ पत्र, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड होना आवश्यक है। चलिए दोस्तों जानते हैं अपना आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाया जाता है।
महिला समृद्धि योजना इनकम सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं
दिल्ली की महिलाओं के पास दिल्ली महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करनी हेतू आय प्रमाण पत्र का होना अति आवश्यक है। आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्नलिखित तरीका अपना सकते हैं।
- सबसे पहले महिला लाभार्थी को इनकम सर्टिफिकेट बनवाने हेतु E district.delhi.gov.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद लाभार्थी द्वारा सामने स्क्रीन पर सर्विसेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अगले चरण के तहत आपको मेनू के नीचे income and asset certificate for EWS, OBC, SC and ST wale option क्लिक करना होगा।
- अब अगले पृष्ठ पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आधार कार्ड तथा अन्य जानकारियां भर मोबाइल नंबर तथा ईमेल एड्रेस भरें।
- हर मोबाइल पर आए हुए कोड के माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया संपूर्ण करें।