Business Idea: मखाना एक बहुत ही पौष्टिक स्नेक्स होता है। इसे कमल के बीज के रूप में भी पहचान मिली हुई है। बिहार में बहुत सारे लोग मखाना की खेती करना पसंद करते हैं। बिहार की अर्थव्यवस्था में मकान का महत्वपूर्ण योगदान है। मखाना की खेती करके आप कैसे इस बिजनेस के रूप में अपना सकते हैं और कैसे अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। इसके बारे में हम इस आर्टिकल में सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में आपसे बात करने वाले हैं।
Makhana Business Idea Demand
बात करें मखाना की डिमांड की तो भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मखाना की डिमांड बहुत ज्यादा है। इससे कई प्रकार के हेल्थ बेनिफिट होते हैं और इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसी वजह से अभी स्नेक्स में लोग यह मखाना खाना पसंद करते हैं।
जितने भी शाकाहारी लोग हैं उनके लिए मखाना एक बहुत अच्छा स्नेक्स है। यह ग्लूटेन फ्री फूड है और भारत दुनिया भर में सबसे ज्यादा मखाना उत्पादन करता है। पहले सिर्फ भारतीय मार्केट में इसकी डिमांड थी लेकिन अब ग्लोबल मार्केट में भी अच्छी डिमांड हो रही है।
मखाना की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी
अगर आप मखाना की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए उचित जलवायु होना जरूरी है। मखाना की खेती मुख्य रूप से तालाबों, झीलों और आद्र भूमि में की जाती है। अगर उष्णकटिबंधीय और कुपोषण कटिबंधीय जलवायु है और तापमान 20 डिग्री से 35 डिग्री के बीच में है तो यहां पर मखाना उगाई जा सकते हैं।
मखाना की खेती करने के लिए आपके खेतों में प्रयुक्त चिकनी मिट्टी होना जरूरी है। दोमट मिट्टी में भी मखाने बना सकते हैं। यह मिट्टी लंबे समय तक पानी को रोक कर रखती है, जिसकी वजह से मखाना की खेती अच्छी होती है।
कैसे शुरू करे मखाना खेती
- मखाना की खेती शुरू करने के लिए आपको उचित जमीन की आवश्यकता होगी और जहां पर 2.5 गहराई तक जल होना जरूरी है।
- आपके उच्च क्वालिटी के बीच सेलेक्ट करके अप्रैल से जून के बीच में बोना होगा। मखाना के दो पौधों के बीच में उचित दूरी होना जरूरी है।
- इस दौरान आपको अपने खेती की नियमित रूप से देखभाल करनी होगी और निराई गुड़ाई का काम अच्छे से करना होगा।
- सितंबर महीने से लेकर नवंबर महीने के बीच में मखाना के बीजों को हाथ से इकट्ठा किया जाता है, इसके साथ ही मखाना को किस प्रकार से फ्री किया जाता है, वह भी इंपोर्टेंट है उसी के आधार पर आपका स्वाद तय होता है।
मखाना खेती में लागत और मुनाफा
बात करें इस बिजनेस में लागत की तो सबसे पहले आपको एक तालाब की स्थापना करनी होती है। बीज खरीदने होते हैं और कुछ श्रमिक भी रखना होते हैं। इसमें आपको बहुत अच्छी लागत लगानी होती है। आप कितने बड़े एरिया में खेती करना चाहते हैं उसके हिसाब से आपकी लागत अलग-अलग हो सकती है।
यहां पर प्रति एकड़ खेत से आपके करीब 15 क्विंटल से लेकर 20 क्विंटल मखाना प्राप्त होते हैं। बाजार में इनकी क्या कीमत चल रही है। उसके आधार पर ही आपका प्रॉफिट डिसाइड होता है, बाजार में मखाना की कीमत हमेशा से ही बहुत ज्यादा होती है।
इसे भी पढ़े – ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप प्रोसेस शुरू, ऐसे करे आवेदन
इसे भी पढ़े – बिना लिखित परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, मिलेगी 140000 की सैलरी
इसे भी पढ़े – गर्लफ्रेंड के बिज़नेस आईडिया से लड़का हुआ मालामाल, महाकुंभ में रोजाना हो रही 9000 रूपये की कमाई