UP Police Recruitment 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार अच्छी वैकेंसी आ रही हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति हैं और पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो अप्रैल और मई के महीने में 28000 से भी अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड द्वारा इसी महीने इसका नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी की जा रही है। अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले 10वीं पास या 12वीं पास अभ्यर्थी हैं तो आपको अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा 28138 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को जल्द ही शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ होने वाली है। इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस पिछली भर्ती जो 60000 से भी अधिक पदों पर निकली थी उसको फाइनल पूरा करने की तैयारी कर रहा है।
पुलिस विभाग में हुई 2 लाख से अधिक पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में एक से बढ़कर एक वैकेंसी पिछले 8 साल में निकाली गई है उसी की वजह से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 214000 से भी अधिक भर्तीय पुरी की गई है राज्य में पुलिस कर्मियों की संख्या लगातार बढ़ाई गई है जिसमें 34000 से भी अधिक महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं इन भर्तियों में प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक के पुलिस अधिकारी आरक्षी नागरिक पुलिस जैसे कई प्रकार के पद शामिल हैं।
अप्रैल और मई में शुरू होगी नई भर्ती प्रक्रिया
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आने वाली सभी भर्तीयों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में या मई के प्रथम सप्ताह में आपको इस 28000 पदों वाली भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती हुई नजर आ सकती है। इससे पहले इस भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा, जिसमें इस भर्ती और इसके पदों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
पदों की संख्या की जानकारी
आप सभी युवाओं को बताना चाहेंगे कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के अंतर्गत 28 138 पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे। इसमें सब इंस्पेक्टर के 4242 पद, प्लाटों कमांडर के 135 पद, प्लाटून कमांडर स्पेशल फोर्स के 60 पद, महिला प्लाटून कमांडर के 106 पद आदि शामिल रहने वाले हैं। इसके साथ ही महिला आरक्षी प्लाटों कमांडर के 15904 पद भी इसमें शामिल रखे जाएंगे। बाकि पदों की जानकारी आपको भर्ती प्रक्रिया शुरू होने और नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिलने वाली है।
कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भी होगी भर्ती
आप सभी को बता दें कि अप्रैल और मई के महीने में शुरू होने वाली इस भर्ती में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद भी शामिल हैं। इसमें रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153 पद शामिल रहने वाले हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों जो शारीरिक रूप से पुलिस में शामिल होने योग्य नहीं है। वह इन भर्तीयों के लिए आवेदन कर पाएंगे संपूर्ण जानकारी आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।
इसे भी पढ़े – PM Mandhan Yojana में फ्री रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, जल्दी मिलेगी ₹3,000 हर महीने पेंशन
इसे भी पढ़े – 15 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, आवेदन के लिए उमड़ी भीड़
इसे भी पढ़े – रॉयल एनफील्ड को चाहने वालों के लिए आई खास खबर, इस दिन लांच होगी क्लासिक 650